दंपती को झगड़ा करने से करने पर गुस्से में मित्र ने चाकू घोंपकर उसे ही मार डाला

रॉबिन मुनिरका में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले दो साल से रहता था और नोएडा के एक कॉल सेंटर में ही अपना काम करता था।

हाल ही में एक खबर दिल्ली के किशनगढ़ से सामने आयी है जहां पत्नी से झगड़ा कर रहे दोस्त को समझाने की कीमत अब एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ऐसे में आरोपी द्वारा बीच बचाव कर रहे दोस्त के सीने में ही सीधा चाकू घोंप दिया। इतना ही नहीं युवक को उसकी गर्लफ्रेंड और दोस्त की पत्नी इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे सीधा मृत घोषित कर दिया गया। वही अब किशनगढ़ थाना पुलिस द्वारा इस अमले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को सीधा अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि मृतक की पहचान रॉबिन श्रेष्ठ जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है के रूप में हुई है। साथ ही वह मणिपुर का रहने वाला है और रॉबिन मुनिरका में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पिछले दो साल से रहता था और नोएडा के एक कॉल सेंटर में ही अपना काम करता था। आगे अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शनिवार तड़के 5.48 बजे सफदरजंग अस्पताल से एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने की जानकारी पुलिस को मिली थी। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने रॉबिन के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सीधा भेज दिया गया है।

ऐसे में छानबीन के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड द्वारा पुलिस को बताया गया कि रॉबिन का एक दोस्त जिम्मी पिछले दो साल से अपनी पत्नी और दो साल के बेटे के साथ ही मुनिरका में रहता है और उसकी पत्नी और बेटे की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से रॉबिन ने शनिवार को उसे अपने घर पर बुला लिया था। देखा जाए तो जिम्मी के घर पर एयर कंडीशनर भी नहीं था। ऐसे में जिम्मी ने रॉबिन के घर में बीयर पी और फिर अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करनी शुरू कर दी।

हालाँकि, रॉबिन और उसकी प्रेमिका द्वारा उनेक बीच बचाव किया और जिम्मी को भी ऐसा करने से मना किया और रोकने लगा। लेकिन जिम्मी ने रॉबिन को धमकी देते हुए उसके और उसके परिवार के बीच हस्तक्षेप करने से सीधा मना किया। वही फिर इस बात को लेकर दोनों दोस्तों में कहासुनी हो गई और तड़के करीब 4.30 बजे जिम्मी द्वारा चाकू लेकर रॉबिन के सीने में घोंप दिया। जिससे वह अचेत हो गया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!