दुष्कर्म के बाद डाली गर्म दाल, सरिए से किए ताबड़तोड़ वार कर युवक फरार

बता दें कि इसके बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। इसके बाद लहूलुहान पीड़िता करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में तड़पती रही

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दक्षिण जिले के नेबसराय इलाके में उत्तर-पूर्व की एक 32 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की आरोपी पारस द्वारा पहले तो युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और कुकर्म किया। आगे शादी के लिए जोर देने पर पहले उसे लोहे के सरिये से जमकर पीटा और इसके बाद उस पर गर्म दाल डाल दी।

बता दें कि इसके बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। इसके बाद लहूलुहान पीड़िता करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में तड़पती रही और सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर चोट के 20 से भी ज्यादा निशान पाए गए हैं। हालांकि, नेबसराय थाना पुलिस द्वारा फुर्ती दिखाई और आरोपी पारस को सतबड़ी से गिरफ्तार कर लिया और उससे अब पूछताछ की जा रही है।

वही दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपी पारस पेशे से कुक है और उसकी करीब चार महीने पहले सिक्किम की युवती से फेसबुक पर ही दोस्ती हुई। ऐसे में युवती द्वारा उससे नौकरी दिलाने की बात कही तो आरोपी ने उसे बहाने से ही दिल्ली बुला लिया। आगे युवती 10 जनवरी को दिल्ली आ गई जहां पर आरोपी उसके साथ खानपुर इलाके में रहने लगा और शादी का भी झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। ये सब होने के बाद युवती उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी मगर पारस सहमति संबंधों में रहने की जिद कर रहा था और इस बात पर युवती और पारस के बीच 30 जनवरी की रात झगड़ा हो गया।

हालाँकि, आरोपी द्वारा युवती को लोहे के सरिए से खूब पीटा और उस समय पीड़िता दाल बना रही थी। आगे आरोपी ने गर्म दाल उसके ऊपर डाल दी जिससे युवती का चेहरा, हाथ और दोनों पैर बुरी तरह जल गए। वही मामला दर्जकर नेबसराय थानाध्यक्ष राकेश सिंह डडवाल की देखरेख में हवलदार संजय, हवलदार सुनील और हवलदार विक्रम यादव और महिला ASI सरिता की टीम द्वारा जांच शुरू की। साथ ही युवती का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!