
राजस्थान के जोधपुर जिले के एक डॉक्टर ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। दरअसल, डॉक्टर ने घर में घुसे एक आवारा कुत्ते को अपनी कार से बांधकर करीब 5 किलोमीटर तक घसीटा।
वहीं चलती कार से रस्सी से बंधा कुत्ता लहूलुहान हो गया। सड़क पर गुजर रहे लोगों ने डॉक्टर की कार के आगे अपनी बाइक खड़ी की तब जाकर उसने कार रोकी, फिर कुत्ते को छुड़वाया गया। जिसके बाद घायल कुत्ते को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हैरानी की बात तो ये है कि मेनका गांधी के फोन के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जौधपुर की शास्त्री नगर कॉलोनी का है।
खबरों की माने तो, कॉलोनी में घूमने वाला कुत्ता अक्सर डॉक्टर के घर में घुस जाया करता था। घटना के दिन भी कुत्ता उनके घर में घुस गया। जिससे गुस्साए डॉक्टर ने कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे अपनी कार में बांध लिया।
इसके बाद उसे लेकर सड़क पर निकल गया। तेज रफ्तार में चल रही कार के साथ कुत्ता पहले तो भागता रहा फिर घिसटने लगा। कभी वह भागने लगाता तो कभी घिसटने लगता। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शास्त्री सर्किल पर कुत्ते को कार से घसिटता देख कुछ लोगों ने डॉग होम फाउंडेशन को जानकारी दी। साथ ही क्रूर डॉक्टर रजनीश गालवा की कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोका।
जिसकी कुछ ही देर में संस्था के लोग वहा एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। इस पर बेरहम डॉक्टर ने हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस भी बुला ली। आरोप है कि पुलिस ने भी डॉक्टर का साथ देते हुए एंबुलेंस को रोक लिया।
जिसके बाद मेनका गांधी ने शास्त्री नगर थाने के एसएचओ को कॉल किया, तब एंबुलेंस को जाने दिया गया। संस्था की ओर से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं, घायल कुत्ते का इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: गलत तरीके से वाहन खड़ा मिला तो भेजे तस्वीर, मिलेगा 500 रुपये का इनाम