गुस्साए मुसाफिर ने बैग में बम होने की कही बात, विमान में मची अफरा-तफरी, FIR दर्ज

बोर्डिंग प्रक्रिया के समय विमान कर्मी ने यात्री को उसका बैग खोलकर दिखाने के लिए कहा। पहले तो यात्री ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया।

विमान कर्मी के लगातार बैग की तलाशी करवाने के लिए कहने पर गुस्साए एक यात्री ने अपने बैग में बम होने की बात कह दी। बस इतना कहना यात्री के लिए काफी भारी पड़ गया। विमान कंपनी की तरफ से यात्री के खिलाफ दिल्ली के आईजीआई थाने में शिकायत कर दी गई। बता दे की यात्री के बैग में से किसी प्रकार का भी विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी यात्री से पूछताछ की जा रही है।

मामले में अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा गया है कि यात्री गो फस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट से बागडोगरा जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आया हुआ था। वह फ्लाइट में सवार हो रहा था। बोर्डिंग प्रक्रिया के समय विमान कर्मी ने यात्री को उसका बैग खोलकर दिखाने के लिए कहा। पहले तो यात्री ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। विमान कर्मी यात्री को बार-बार उसके बैग की तलाशी करवाने के लिए कह रहा था। फिर उसके बाद विमान कर्मी यात्री को बैग में मौजूद प्रतिबंधित सामान देने के लिए कहने लगा।

इस बात को लेकर यात्री को काफी गुस्सा आ गया और फिर उसने बताया कि उसके बैग में बम है। इस बात के बाद पूरे विमान में अचानक अफरातफरी मच गई। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात से अवगत करवाया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर इसके बाद विमान की तलाशी ली। इसके बाद आरोपी यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के वक्त आरोपी यात्री के बैग से कोई भी विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी यात्री से पूछताछ में जुटी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: लिव इन पार्टनर की मां को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!