परदेस न ले जाने पर पति से नाराज पत्नी ने 3 बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग

औरंगाबाद नरहरपुर के गांव में एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी। और जिससे की चारों की डूबने से वही पर मौत हो गई...

बता दें कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक औरंगाबाद नरहरपुर के गांव में एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी। और जिससे की चारों की डूबने से वही पर मौत हो गई। अब इस घटना से पुरे परिवार में काफी कोहराम सा मच गया है। और अब फायर ब्रिगेड की टीम ने इन चारों के शवों को बाहर निकाल दिया है।

साथ ही पुलिस ने इन शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवा दिया है। आप को बता दें गांव के निवासी सोहनलाल बुधवार को वो परदेस चला गया था। और उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) भी अपने पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसने कम पैसों का हवाला देकर उसको साथ ले जाने में पूरी असमर्थता जताई।

और उसने अपनी पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद वो पैसों की पूरी व्यवस्था कर उसे भी वहाँ बुला लूंगा। और फिर पति के जाने के बाद प्रमिला देवी अपने बेटे शिवांश (5) और बेटी शिवानी (10) और साथ ही अपनी छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास ही बने एक गहरे कुएं में कूद गई।

ये सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीम मौके पर ही पहुंच गई। और काफी मशक्कत के बाद इन चारों को बाहर निकलवाया गया। और तब तक उनकी सांसें पूरी तरह से थम चुकी थीं। बता दें एक साथ 4 मौतों से परिवार और पुरे गांव में काफी कोहराम सा मच गया है।

बता दें सोहनलाल औरंगाबाद में रहकर वही नौकरी करता है। और मंगलवार को वह वापिस परदेस जा रहा था। और उसकी पत्नी भी साथ में जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। और वह अपने ऊपर कर्ज अधिक होने का हवाला देकर वह अपनी पत्नी और तीनो बच्चों को अपने साथ नहीं ले गया और वह अकेले ही घर से औरंगाबाद चला गया था।

और यह बात उसकी पत्नी को काफी नागवार भी लगी। फिर यह महिला घर से मायके जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। और बाद में उसकी लाश तीनो बच्चों के साथ गांव के पास ही बने एक पुराने कुएं में देखी गई थी। फिलहाल इन के शवों को परिवार के हवाले कर दिया है।

Accherishteyयह भी पढ़ें: मंडावली में सुआ घोंपकर महिला की हत्या, शरीर पर किये दर्जनो भर से ज्यादा वार

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!