केशवपुरम हादसे में दूसरे स्कूटी सवार की भी मौत, 350 मीटर तक घसीटा था

डीसीपी उषा रंगनानी के मुताबिक गुरुवार रात लगभग 2.47 बजे दिल्ली के केशवपुरम थाना इलाके में 2 पीसीआर गश्त कर रही थीं।

राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में स्कूटी सवार को करीब 350 मीटर तक घसीटने के मामले में दूसरे व्यक्ति की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। गौरतलब की बात है कि स्कूटी चालक की पहले ही मृत्यु हो गई थी। उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी उषा रंगनानी के मुताबिक गुरुवार रात लगभग 2.47 बजे दिल्ली के केशवपुरम थाना इलाके में 2 पीसीआर गश्त कर रही थीं।

एक पीसीआर प्रेरणा चौक और दूसरी कन्हैया नगर के पास थीं। इस दौरान पीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक गाड़ी सवार युवकों ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक स्कूटी सवार शख्स पहले तो हवा में उछला और फिर गाड़ी की छत पर गिर गया। इसके बाद वह शख्स सिर के बल सड़क पर गिर गया। दूसरा स्कूटी सवार व्यक्ति भी हवा में उछला और फिर गाड़ी की विंडशील्ड और बोनट के बीच में फंस गया। स्कूटी गाड़ी के बंपर में जाकर फंस गई थी।

चालक ने गाड़ी को रोकने की बजाय उसकी और ज्यादा रफ़्तार बढ़ा दी और फिर इसके बाद इंद्रलोक की ओर भागने लगा। कार सवार चालक अपनी गाड़ी से स्कूटी सवार को लगभग 350 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिसकर्मी ये सब देख कर तुरंत हरकत में आए और पीछा कर गाड़ी को रोक लिया। हवलदार सुरजीत सिंह और सिपाही रामकिशोर ने पिछा करने के बाद गाड़ी चालक 20 वर्ष के आरोपी प्रवीण उर्फ सिल्ली, और 21 वर्ष के दिव्यांश पूरी, को मौके पर पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों स्कूटी सवार घायलों को शास्त्री नगर, दिल्ली निवासी 41 वर्ष के कैलाश भटनागर और दूसरे घायल गांव खानपुर जपटी लोनी गाजियाबाद यूपी निवासी सुमित खारी को मौके पर दीपचंद बंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने स्कूटी सवार कैलाश को मृत घोषित कर दिया। दोनों ही शख्स जींस फैक्टरी में कार्य करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद में तीन अन्य आरोपी 20 साल के ओम भारद्वाज, 19 साल के हर्ष मुदगल, और देवांश (19) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी और एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में फिर से कंझावला जैसा कांड, कार सवार ने दो लोगों को 300 मीटर घसीटा, एक की मौत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!