विकास पुरी थाना पुलिस को मिली एक और कामयाबी, पकड़ा गया ऑटो लिफ्टर

विकास पुरी थाना पुलिस टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा, साथ ही बरामद किए कई कीमती सामान

तेज़ी से बढ़ते अपराधों के मामलों के बारे में सतर्क रहते हुए, पुलिस थाना विकास पुरी की टीम ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक सैमसंग मोबाइल और एक ऑनर टैबलेट भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक़ 22-23/07/2021 की दरमियानी रात में एचसी राम अवतार और एचसी पवन विकास पुरी थाना क्षेत्र में मौजूद थे और विकासपुरी SHO महेंद्र सिंह और ACP सुरेंदर कुमार के मार्गदर्शन में स्थापित एंटी स्नैचिंग पिकेट पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। 

Tax Partner

इसी दौरान सुबह करीब 12:10 एक मोटरसाइकिल सवार पीवीआर रोड से C-ब्लॉक रोड की ओर मुड़ा जहाँ पुलिस आने-जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देख कर वह चौंक गया और तेजी से अपनी बाइक घुमाई और मौके से फरार होने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। 

आरोपी की पहचान बुढ़ेला के रहने वाले नितिन के रूप में हुई है। आगे की कार्यवाही के बाद पता चला  जिस बाइक को वह चला रहा था, वह चोरी की थी। इसे PS DBG रोड से चुराया गया था। चोरी की बाइक के साथ ही आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल फ़ोन और एक टेबलेट भी बरामद हुए हैं जिन्हें पीएस विकास पूरी थाना इलाके से चुराया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।                     

ये भी पढ़े:- दिल्ली: गाजीपुर सब्जी मंडी में उड़ रही है कोरोना नियमों की धज्जियां

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!