चांदनी चौक में यूट्यूबर के उकसाने पर की गई देश विरोधी नारेबाजी, तलाश में जुटी पुलिस

एक युवक यूट्यूबर के माइक पर भारत मुर्दाबाद के नारे लगाए है और युवक के नारे लगाते हुए का वीडियो अब सोशल मीडिया और X पर वायरल हो रहा है

G-20 से पहले ही बहुत सी देश विरोधी चीज़े देखने को मिल रही है जहां एक तरफ बात करे तो इसी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जिसमे पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में देश विरोधी नारे लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि एक युवक यूट्यूबर के माइक पर भारत मुर्दाबाद के नारे लगाए है और युवक के नारे लगाते हुए का वीडियो अब सोशल मीडिया और X पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो के वायरल होने पर स्वत: संज्ञान लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

साथ ही बता करे तो उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और इसके बावजूद पुलिस द्वारा भी जांच शुरू कर दी गयी है। साथ ही पुलिस भारत विरोधी नारे लगाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी गयी है और पुलिस अब यू-ट्यूबर की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट्स कि माने तो शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर के पास ही एक खाली जगह है और वहां पर कुछ यू-ट्यूबर आ जाते हैं तो ये यू-ट्यूबर संवेदनशील मुद्दों पर बहस और कुछ चर्चा के नाम पर लोगों को उकसाते हैं और इस उकसावे में लोग आपत्तिजनक बातें बोल जाते हैं जिसके बाद यू-ट्यूबर इन वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देते हैं।

वही पुलिस अधिकारियों के चलते अब चांदनी चौक, लालकिला और कनॉट प्लेस आदि प्रसिद्ध जगहों पर यू-ट्यूबर माइक ID लेकर पहुंच जाते हैं और ये पर्यटकों और स्थानीय लोगों से कुछ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामलों पर राय भी जानते नजर आते हैं। साथ ही बहुत से बार लोग अनजाने में गलत बात या फिर गलत तथ्य बोलते नजर आते हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!