Delhi Airport पर फर्जी पासपोर्ट से विदेश भेजने वाले 5 विदेशी समेत 6 लोग गिरफ्तार

IGI एयरपोर्ट पर पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट रैकेट चलाने वाले पांच विदेशी नागरिकों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है

IGI एयरपोर्ट पर पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट रैकेट चलाने वाले पांच विदेशी नागरिकों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब CISF ने चेकिंग के दौरान रोक कर पासपोर्ट चेक किए गए तो उनके पास नकली पासपोर्ट को बरामद किया गया ।

पूरी जानकारी के बाद आरोपियों के पास से 27 पासपोर्ट बरामद हुए और15 स्टैम्प्स भी जो की अलग-अलग देशों के थी। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान फोजिल रब्बी शिपोन, अख्तौजमां तालुकदार, रसल, विभोर सैनी, सौरभ घोष के रूप में हुई है

दिल्ली पुलिस की प्रेस प्रकाशनी के अनुसार, दो यात्रीजो की फ़ोज़िल रब्बी शिपोन और सहिदुल सेख. उनके एजेंट अख़्तौज़्ज़मां तालुकदार के साथ, दोहा के लिए कतर एयरवेज की उड़ान में सवार होने के इरादे से आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।।

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली में एक एजेंट अख़्तौज़मां तालुकदार से मिले थे, जिन्होंने 2,00,000 रुपये और 2,50,000 रुपये के बदले सर्बिया जाने तक की उनकी यात्रा का बंदोबस्त किया था । पुलिस द्वारा बताया, कि उसने सलाम सरदार के नाम से एक और पासपोर्ट की भी व्यवस्था की।

इस पुरे गैंग का मुख्य एजेंट जिसका नाम अख्तौजमां तालुकदार है, उसने आतितुक इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड और आतितुक कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दो फर्जी कंपनियां खोली हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट जहां पर ,11 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 12 सार्वजनिक परिसर अधिनियम (पीपी अधिनियम) और 14 विदेशी अधिनियम की धारा 419/420 के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। बाकि एजेंटों की दिल्ली एनसीआर में की गई छापेमारी की एक श्रृंखला के माध्यम से सबको गिरफ्तार किया गया था।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली के डिप्टी सी.एम ने शऱाब नीति को लेकर किया बड़ा ऐलान

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!