दूसरी बार मांगी मोमोज वाली लाल चटनी तो चाकू से चेहरे पर कर दिए वार, आरोपी फरार
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल युवक को सीधा नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया और इसी के साथ पुलिस को वारदात की भी जानकारी दी।

राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां मोमोज खा रहे एक युवक को लाल चटनी को लेकर दुकानदार द्वारा सीधा चाकू मार दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और चाकू मारने के बाद आरोपी सीधा फरार हो गया। वही सूचना के बाद पहुंच पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के चलते, यह वारदात बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली के ही शाहदरा इलाके की बताई जा रही है जहां पर मोमोज खा रहे संदीप नाम के शख्स ने दुकानदार विकास से ही एक्स्ट्रा चटनी की मांग कर दी और इस बात पर दुकानदार से ग्राहक का भी सीधा झगड़ा होने लगा और देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए दुकानदार ने ग्राहक को चाकू मार दिया। इसके बाद दुकानदार सीधा मौके से फरार हो गया।
साथ ही मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल युवक को सीधा नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया और इसी के साथ पुलिस को वारदात की भी जानकारी दी। आगे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का भी पूरे तरीके से जायजा लिया गया और घायल युवक का नाम संदीप है। साथ ही बताया जा रहा है कि उसके चेहरे पर चाकू के दो वार हैं और संदीप फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका हॉस्पिटल में जारी इलाज है।
हालाँकि, इस मामले में फर्स्ट बाजार थाना पुलिस द्वारा अब हत्या के प्रयास के चलते FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी दुकानदार की भी अब तलाश कर रही है और पुलिस का इस बारे में कहना है कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही आरोप है कि दुकानदार की तरफ से ही कुछ लोग साथ भी थे और अब पुलिस सभी की पहचान करने की कोशिश मु जुटी हुई है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










