दक्षिणी दिल्ली के नेब सराई थाना क्षेत्र के राजू पार्क में नारकोटिक्स और नेब सराय थाने की पुलिस टीम ने अवैध तरीके से रह रहे पांच नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
आपकों बता दे कि ये घटना शनिवार की है, जब काफी संख्या में वहां रह रहे नाइजीरियाई लोगों ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस को घेर लिया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होनें पुलिस के साथ धक्का मुक्का भी की।
आपकों बता दे कि दक्षिणी दिल्ली के DCP चंदन चौधरी के मुताबिक शनिवार दोपहर लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर नारकोटिक्स स्कवाड के कर्मचारी ने नेब सराय थाना क्षेत्र के राजू पार्क में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़ा, दरअसल उनका वीजा खत्म हो चुका था।
लेकिन इसी बीच उन विदेशी नागरिकों को वहां पर नाइजीरियाई मूल के काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर छुड़ा ले गए। नाइजीरियाई नागरिक वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी इलाके में रह रहे थे।
इसी बीच पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन वहां रह रहे सैकड़ों विदेशियों ने हंगामा मचा दिया और पुलिस को घेर लिया, इस दौरान मौका पाते ही दो आरोपी फरार हो गए और एक को पुलिस ने भीड़ के बीच से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़े: बड़ी उम्र के व्यक्ति से शादी करने से मना किया तो माँ ने ज़हर देकर बेटी का मारा