सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने गई पुलिस पर हमला, कॉल गर्ल्स व दलाल फरार

पुलिस कर्मी ने ग्राहक बनकर दिए हुए नंबर पर कॉल किया और फिर इसके बाद दलाल ने व्हाट्सएप पर दो युवतियों के फोटो भेजे, जिनको पसंद करने के बाद...

गुरुग्राम के सेक्टर-56 क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने गई पुलिस पर हमला कर उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर और फिर उनसे रुपये छीनकर कॉल गर्ल्स और दलाल चकमा देकर फरार हो गया। धुंध ने पुलिस की सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने की प्लानिंग पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया है।

पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गुरुग्राम के सेक्टर 56 इलाके में कॉल और व्हाट्सएप के जरिए देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद एसीपी हेडक्वार्टर सहित गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाना पुलिस टीम ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का कारोबार चलाने वालों को दबोचने के लिए योजना बनाई।

खुशीराम नामक पुलिस कर्मी ने ग्राहक बनकर दिए हुए नंबर पर कॉल किया। फिर इसके बाद दलाल ने व्हाट्सएप पर दो युवतियों के फोटो भेजे, जिनको पसंद करने के बाद युवती के रात भर के लिए कुल 20 हजार रुपए में स्थान और दर तय किया। सबकुछ तय होने के बाद दलाल एक गाड़ी में दो लड़कियों को लेकर गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित शिव गेस्ट हाउस के पास में पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अपना जाल पहले से ही बिछा दिया था। आरोपियों के पहुंचते ही पुलिस कर्मी खुशीराम उनकी गाड़ी के पास पहुंचा। गाड़ी में आगे की तरफ चालक और एक युवक बैठा था, जबकि कार में पीछे कुल दो युवतियां बैठी थीं।

आरोपी ने पुलिस कर्मी खुशीराम को रुपये देने के लिए कहा तो पुलिस कर्मी ने 500-500 के कुल 6 नोट आरोपियों को दिए, जिन्हें चालक ने तुरंत कार के डेशबोर्ड में रख दिए। वहीं पुलिस कर्मी खुशीराम ने मौजूद पुलिस कर्मियों को इशारा किया और फिर कार से अपने रुपये उठाए तो गाड़ी में बैठे अन्य युवक ने सिपाही खुशीराम पर हमला किया और उनसे रुपये छीन लिए। पुलिस वालों की निजी गाड़ी को टक्कर मारते हुए आरोपी फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस की टीमों ने आरोपियों की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया, लेकिन धुंध होने की वजह से कुछ ही देर में आरोपियों की गाड़ी पुलिस टीमों को चकमा देकर फरार हो गईं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: एटीएम सहित लाखों रुपये लूटने वाला बदमाश नोएडा-दिल्ली लिंक रोड से गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!