दिल्ली के प्राइवेट स्कूल में छात्रा का गला दबा कर जान से मारने की कोशिश

दिल्ली में अपराध का दर बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते बहुत से नए हादसे सामने आ रहे है। ऐसे में एक खबर दक्षिण दिल्ली से सामने आयी है जहां

दिल्ली में अपराध का दर बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते बहुत से नए हादसे सामने आ रहे है। ऐसे में एक खबर दक्षिण दिल्ली से सामने आयी है जहां एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना के समय छात्रा बाथरूम जा रही थी। आरोपी ने छात्रा को धक्का भी दिया।

परिजनों की शिकायत पर चितरंजन पार्क(सीआर पार्क) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। पुलिस स्कूल के सभी छात्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने स्कूल के एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। मामले की जांच के लिए काफी टीमें बनाई गई हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। वह शुक्रवार को स्कूल गई थी। जब वह बाथरूम जा रही थी तभी एक अज्ञात शख्स वहां आया और छात्रा का जोर से गला दबा दिया। छात्रा चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गया। छात्रा ने बताया है कि आरोपी के हाथ पर शेर का टैटू है और उसने चेहरे पर भी कुछ लगा रखा था।

छात्रा ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत सीआर पार्क थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हुए हैं।

ऐसे में पुलिस स्कूल के सभी छात्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को स्कूल के एक कर्मचारी अभिषेक पर संदेह है। ऐसे में पुलिस ने उसे पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। छात्रा ने छेड़छाड़ के आरोप नहीं लगाए हैं। ऐसे में पुलिस ने एफआईआर में छेड़छाड़ आदि की धारा नहीं लगाई है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!