JNU परिसर में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अपरहण का प्रयास, FIR दर्ज

आरोपी लड़के विश्विद्यालय के छात्र नहीं हैं। वे घटना के दौरान नशे में धुत्त और हरियाणा की HR 26DN2623 स्विफ्ट कार में सवार थे। 

देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल जवाहर लाल नेहरू (JNU) परिसर में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अपरहण का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात दो छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय परिसर में यह घटना हुई। लड़की की शिकायत पर इस घटना की FIR दर्ज कर ली गयी और आरोपी लड़कों की पहचान भी कर ली गयी। आरोपी लड़के विश्विद्यालय के छात्र नहीं हैं। वे घटना के दौरान नशे में धुत्त और हरियाणा की HR 26DN2623 स्विफ्ट कार में सवार थे।

घटना रात साढ़े बारह बजे की हैं। JNU के छात्रों में इस तरह की घटना को लेकर भारी आक्रोश हैं। वे लगातार प्रदर्शन कर रहें हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय के स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) का कहना है कि इस तरह की घटना की रिपोर्ट JNU के VC द्वारा की जानी चाहिए और इस ख़राब सुरक्षा के लिए JNU समुदाय को संबोधित करना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों का कहना हैं कि विश्विद्यालय परिसर में बाहरी छात्रों द्वारा पहले भी अराजक घटना को अंजाम दिया गया हैं। यह घटना विश्वविद्यालय प्रशासन की पोल खोलती हैं कि वे छात्रों- छात्राओं को सुरक्षा प्रदान करने में असफल साबित हुए हैं। साथ ही मांग किया हैं कि विश्वविद्यालय की CSO को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंत्री विकास पटेल ने भी कहा हैं कि छात्रों की सुरक्षा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, खासकर महिलाओं की। एबीवीपी, VC और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल करवाई और इस तरह घटना की पुनरावृति ना हो, यह मांग करता हैं।

Accherishtey ये भी पढ़े: सबसे सस्ता फोल्डेबल फ़ोन देगा मोटोरोला, जल्द होगा भारत में लांच

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!