कीर्ति नगर में ऑडी कार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, मृत्यु
कीर्ति नगर में सड़क पार कर रहे कमला नेहरू कैंप निवासी कुंदन (22) को एक बहुत तेज रफ्तार ऑडी कार द्वारा बुरी तरह टक्कर मार दी गयी।

काफी समय से राजधानी के कई इलाकों में एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे है जिसमे से एक और मामला कीर्ति नगर इलाके से सामने आया है जहां रविवार रात 12 बजे के करीब कीर्ति नगर में सड़क पार कर रहे कमला नेहरू कैंप निवासी कुंदन (22) को एक बहुत तेज रफ्तार ऑडी कार द्वारा बुरी तरह टक्कर मार दी गयी। ऐसे में टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर काफी दूर गिरा और फिर वह बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पीसीआर उसे अस्पताल लेकर गई और वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें कि उसके दोस्त जवाहर कैंप निवासी विशाल कुमार द्वारा बताया कि खाना खाने के बाद दोनों दोस्त सड़क के किनारे टहल रहे थे और इस दौरान सड़क पार करते समय पीछे से तेज रफ्तार ऑडी कार ने कुंदन को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा अब कार चालक मानसरोवर गार्डन निवासी उज्जवल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
मादीपुर में बाइक सवार ने मारी मां और उसके बेटे को जोरदार टक्कर
हाल ही में एक दर्दनाक खबर पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन से सामने आयी है जहां से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जिसमे सड़क पार करते समय एक महिला और उसके बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत हो गई है। मिली जानकारी के चलते, मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार द्वारा महिला और उसके दो वर्ष के बच्चे को टक्कर मार दी।
बता दें की इससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई और मृत महिला का नाम सीमा बताया जा रहा है। जो 32 वर्षीय है साथ ही उसके बेटे नाम दक्ष बताया जा रहा है, जो दो साल का है। ऐसे में दोनों ही मादीपुर के रहने वाले हैं और हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों सड़क पार कर रहे थे। वही आरोपी बाइक चालक भी वहां से फरार हो गया है और पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश की जा रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










