ऑटो चालक ने अपहरण कर महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में ऑटो ड्राइवर ने किडनैप कर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में ऑटो ड्राइवर ने किडनैप कर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं बल्कि जब युवती ने इसका विरोद्ध किया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन शुक्रवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बता दें कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व ज़िले में बीते 45 दिनों में दुष्कर्म के 13 मामले सामने आ चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के साथ यह वारदात सरिता विहार इलाके में 23 नवंबर की रात को हुई है। 22 वर्षीय पीड़िता ने अपने घर जाने के लिए शाहीन बाग मेट्रो स्टैशन के पास से ऑटो लिया था।

इसके बाद ऑटो ड्राइवर युवती को किसी सुनसान जगह पर ले गया और फिर वहां ऑटो में ही उसके साथ बलात्कार किया। ग़ौरतलब है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक दुष्कर्म के बाद महिला को वहीँ सुनसान इलाके में फेंककर भाग गया।

वहीँ किसी राहगीर ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। इसी के साथ अब महिला का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

बहरहाल, सरिता विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश तेज़ कर दी है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दवा लेने गई दलित बच्ची के साथ मोहल्ला क्लिनिक में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!