चोरी की स्कूटी पर घूमना पड़ा महंगा: ऑटो लिफ्टर पकड़ा गया

2 स्कूटी बरामद, 2 मामलों का खुलासा

 

चोरी की स्कूटी पर घूमने के चक्कर मे एक ऑटो लिफ्टर बिंदापुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जिसकी पहचान राजापुरी, उत्तम नगर के विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 2 स्कूटी बरामद की हैं।


द्वारका डीसीपी संतोष मीना के अनुसार एएसआई धर्मवीर, कॉन्स्टेबल राजेश की टीम ने एरिया में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान जेजे कॉलोनी मच्छी मार्केट के पास इस ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने ऑटो लिफ़्टिंग के दो मामलों का खुलासा किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हरिनगर से भी एक स्कूटी चोरी की वारदात के बारे में बताया। जिसे आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है पुलिस। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अब तक कितनी वारदातो को अंजाम दिया है।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!