क्रेन चालक की गलती से चपेट में आई बीटेक छात्रा, सिर में चोट लगने से मौत

दिव्यांशी नॉलेज पार्क के कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और वह अपनी अमेज कार से रोजाना दिल्ली से काॅलेज आती-जाती थी।

एक लापरवाही का मामला नाॅलेज पार्क थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक्सपो मार्ट के शनिवार शाम क्रेन की चपेट में आने से दिल्ली निवासी बीटेक छात्रा दिव्यांशी शर्मा (22) की सीधा मौत हो गई। ऐसे में बताया जा रहा है की हादसे के दौरान छात्रा क्रेन की मदद से कार खींचकर वर्कशॉप ले जा रही थी। जिसके बाद हादसे में क्रेन चालक की ही लापरवाही बताई जा रही है और अब पुलिस क्रेन को कब्जे में लेकर चालक से भी पूरी पूछताछ कर रही है और जांच में सामने आया है कि डीजल की जगह पेट्रोल भरवाने के कारण उसकी कार सीधा बंद हो गई थी।

बता दें कि दिव्यांशी नॉलेज पार्क के कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और वह अपनी अमेज कार से रोजाना दिल्ली से काॅलेज आती-जाती थी। ऐसे में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कॉलेज से घर ही जाते वक्त दिव्यांशी द्वारा गलती से कार में डीजल की जगह उसने पेट्रोल डलवा लिया और इसके बाद उसकी गाडी एक्सपो मार्ट के पास बंद हो गई। जिसके बाद कार में दिव्यांशी के साथ सहपाठी भी सवार थे और फिर उन्होंने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। वही कार को वर्कशॉप ले जाने के लिए मौके पर क्रेन पहुंची थी।

हालाँकि, जब क्रेन चालक कार को टोकर वर्कशॉप ले जाने लगा। तभी दिव्यांशी चालक से कार की चाबी लेने के दौड़ पड़ी और क्रेन की चपेट में आने के कारण दिव्यांशी सड़क पर गिर गई और सिर में चोट लगने की वजह से नाक से खून निकलने लगा। वही सहपाठी दिव्यांशी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उसे फिर मृत घोषित कर दिया। ऐसे में थाना प्रभारी का भी इस बारे में कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!