दिल्ली के LNJP अस्पताल में बच्ची की मौत, डॉक्टरों ने जिंदा बच्ची को मृत बताकर सौंपा

राजधानी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों ने मृत बताई गई जिंदा बच्ची के इलाज के वक्त देर रात मौत हो गई है

राजधानी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों ने मृत बताई गई जिंदा बच्ची के इलाज के वक्त देर रात मौत हो गई है। 23 दिन की 490 ग्राम वजन की बच्ची को वेंटीलेटर पर रखा हुआ था।

डॉक्टरों के मुताबिक, पहले से ही उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। लोकनायक अस्पताल में कुछ दे के अंदर बच्ची की मौत पर आधिकारिक बयान देगा। रविवार को अस्पताल में जन्म के कुछ वक्त बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मरा हुआ बताकर डिब्बे में पैक करके घरवालो को सौंप दिया था। घर जाकर डिब्बा खोला तो देखा बच्ची हाथ पैर हिला रही थी तो माँ-बाप उसे उसी वक्त अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसे भर्ती किया गया था।

जिम्मेदार मिलने पर स्टाफ पर होगी कार्रवाई:

गौरतलब है कि अस्पताल में रविवार को जिंदा बच्ची को मृत बताने के मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति आज अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद इस केस में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई होने की आशंका है। हालांकि, अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती 23 दिन की नवजात की हालत नाजुक थी।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में गर्भवती बहू को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!