Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बेड करैक्टर बैटरी चोर

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध को मद्देनज़र रखते हुए, दिल्ली के विकासपुरी इलाके में आए दिन पेट्रोलिंग होती रहती है

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध को मद्देनज़र रखते हुए, दिल्ली के विकासपुरी इलाके में आए दिन पेट्रोलिंग महेंद्र सिंह दहिया (SHO विकासपुरी) और सुरेंदर सिंह (ACP तिलक नगर) की देखरेख में होती रहती है।

इसी के चलते 3 अक्टूबर को एचसी विनोद ढाका और सीटी राम नारायन अपनी पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। पेट्रोलिंग के दौरान शाम को करीब 6 बजकर 30 मिनट के आसपास वह दोनों F -305 विकासपुरी पहुंचे जहां उन्होंने एक संदिग्ध युवक को रोका, जो वहां से पानी की मोटर चोरी करने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि पुलिस को देख युवक ने मौके से भागने की बखूबी कोशिश की लेकिन स्टाफ पहले से ही अलर्ट था जिसके चलते पुलिस युवक को पकड़ने में कामियाब रही। पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपी ने इससे पहले 5 गाड़ियों की बैटरी भी चुराई थी जो अब पुलिस के कब्ज़े में है।

बहरहाल, आरोपी की पहचान विकास नगर के निवासी मोहम्मद राज के रूप में हुई है। इसी के साथ पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: विकासपुरी पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बरामद की हज़ारों क्वाटर देसी शराब

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!