छेड़खानी से परेशान होकर बार डांसर ने किया सुसाइड, बार का मालिक गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार में एक बार डांसर की मौत के मामले में पुलिस ने बार के मालिक को गिरफ्तार किया है

राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार में एक बार डांसर की मौत के मामले में पुलिस ने बार के मालिक को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार हुए बार के मालिक की पहचान विजय कुहाड़ के रूप में हुई है। वहीँ दिल्ली पुलिस को इस मामले के संबंध में 4 आरोपियों को ढूंढ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह चारों आरोपी बार के मालिक के दोस्त हैं।

इस मामले में दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से पता चला है कि बार मालिक के दोस्त डांस करते समय, डांसर के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसकी वजह से नराज़ होकर डांसर ने बार की चौथी मंज़िल से छलांग लगा ली।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वाली लड़की प्रोफेशनल डांसर थी। बार के मालिक ने घटना वाले दिन लड़की को डांस करने के लिए बुलाया था। वहीँ इस मामले में दिल्ली पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली है।

इसलिए 2 पुलिसकर्मियों को उनकी लापरवाही के चलते लाइन हाज़िर किया गया है। इसी के साथ मृतक के घरवालों ने बार के मालिक विजय कुहाड़ पर ज़बरदस्ती डांस करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

बहरहाल चौथी मंज़िल से छलांग लगाने के बाद महिला को बाबा साहब अम्बेडका हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।

इसके अलावा पुलिस ने डेड बाॅडी को पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहब अंबेडकर हॉस्पिटल में सुरक्षित रखवा दिया है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: प्यार के खातिर लड़के ने कराया लिंग परिवर्तन, लेकिन…

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!