लोहे की रॉड से पीटकर किया अधमरा, खौफ के लिए की हवाई फायरिंग, गिरफ्तार
बता दें की पुलिस को देर रात 2:05 पर ही फायरिंग के इस मामले की सूचना मिली थी और घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है।

हाल ही में एक खबर दिल्ली के हौजकाजी थाना इलाके से सामने आयी है जहां लाल कुआं में देर रात फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है की इस दौरान लोगों को डराने के लिए बदमाशों द्वारा हवा में गोली चलाई। हालांकि, गोली किसी शख्स को उस समय नहीं लगी लेकिन एक शख्स को बदमाशों द्वारा लाठी और लोहे के डंडे से खूब पीट पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में उसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर PCR की टीम के अलावा भी लोकल पुलिस वहां पहुंच गई। साथ ही उसके बाद आगे मौके पर छानबीन के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम को भी इसके लिए बुलाया गया था और बताते चले की वारदात आधी रात 2:00 बजे के आसपास में हुई थी।
बता दें की पुलिस को देर रात 2:05 पर ही फायरिंग के इस मामले की सूचना मिली थी और घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है की कई लोग बुरी तरह से एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। वही आसपास के लोग डर के कारण उसको बचाने के लिए सामने नहीं आ रहे और वे लोग वारदात को अंजाम देने के बाद भी आसानी से बेखौफ होकर हवाई फायरिंग करते हुए निकल जाते हैं।
वही इस मामले की पुष्टि करते हुए DCP सेंट्रल एम हर्षवर्धन द्वारा बताया गया कि जो शख्स घायल हुआ है उसे गोली नहीं लगी है लेकिन उसको बेरहमी से मारा गया है। पीड़ित और आरोपी आपस में ही काफी समय से जानकार हैं और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स से सामने आया की किसी मामले को लेकर इनका रात में आपस में ही विवाद शुरू हुआ था और पुलिस द्वारा इस मामले में भी अब आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे फिर उससे पूछताछ की जा रही है।










