मादीपुर में बाइक सवार ने मारी मां और उसके बेटे को जोरदार टक्कर, दोनों की मौत
मिली जानकारी के चलते, मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार द्वारा महिला और उसके दो वर्ष के बच्चे को टक्कर मार दी।

हाल ही में एक दर्दनाक खबर पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर मेट्रो स्टेशन से सामने आयी है जहां से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जिसमे सड़क पार करते समय एक महिला और उसके बच्चे की बाइक की टक्कर से मौत हो गई है। मिली जानकारी के चलते, मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार द्वारा महिला और उसके दो वर्ष के बच्चे को टक्कर मार दी।
बता दें की इससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई और मृत महिला का नाम सीमा बताया जा रहा है। जो 32 वर्षीय है साथ ही उसके बेटे नाम दक्ष बताया जा रहा है, जो दो साल का है। ऐसे में दोनों ही मादीपुर के रहने वाले हैं और हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों सड़क पार कर रहे थे। वही आरोपी बाइक चालक भी वहां से फरार हो गया है और पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश की जा रही है।
कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर महिला ने मेट्रो के आगे कूद कर दी जान
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो से एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है जहां CISF अधिकारी द्वारा बताया गया कि मेट्रो की येलो लाइन के कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर एक महिला द्वारा कूदकर जान देने की कोशिश की गयी। हालांकि जब इस मामले की सूचना सीआईएसएफ अधिकारी को पड़ी तो वो और लोग उस महिला को बचाने के लिए भागे। लेकिन उस वक्त तक महिला ट्रैक पर बेहोश पड़ी थी और उसे इसके बाद आनन फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें की एक CISF अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिला छतरपुर के राजपुर खुर्द की रहने वाली थी और उसने दोपहर 3.40 मिनट पर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसके कारण कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा भी प्रभावित हो गई। आगे अधिकारी द्वारा बताया गया कि उसे करीब 4 बजे तक ट्रेन से बाहर निकाल दिया गया था और पुलिस मामले की अब जांच के लिए स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










