
देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के आए-दिन हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों अपराध की वारदात बढ़ती जा रही हैं। इन ताजा मामले में दिल्ली के NSP इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, यहां बदमाशों ने स्कूटी सवार शख्स के पैर में गोली मारी और एक लाख रुपये की रकम को लुटा। घायल की शिनाख्त सरस्वती विहार के रहने वाले रितेश के रूप में हुई है।
रितेश ने बताया कि वह नेताजी सुभाष प्लेस में एक केमिकल कंपनी में नौकरी करता हैं। सोमवार रात वह स्कूटी पर होकर अपने दफ्तर से घर के लिए जा रहे थे। जिसके चलते बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। और उन्होंने रितेश को रोका और उसके पैर में गोली मार दी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत