मुंबई में बिरयानी-तरबूज कांड: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है।

मुंबई।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाने और फिर अचानक तबीयत बिगड़ने से पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, पायधुनी निवासी अब्दुल और नसरीन डोकाडिया के घर शनिवार रात पारिवारिक जमावड़ा रखा गया था। इस दौरान खास तौर पर बिरयानी बनाई गई थी। रात करीब 10 बजे तक कुल 9 लोगों ने मिलकर खाना खाया। पार्टी सामान्य माहौल में खत्म हुई और मेहमान अपने-अपने घर लौट गए। उस समय तक किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आई।

बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे परिवार के कुछ सदस्यों ने तरबूज भी खाया। इसके बाद अचानक परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर चारों की मौत कैसे हुई। क्या खाने-पीने की किसी चीज से यह हादसा हुआ या इसके पीछे कोई और वजह है।

मामले की जांच जारी है। वहीं, डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत के पीछे तीन संभावित कारण बताए हैं। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह साफ हो सकेगी। फ़िलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।

यह भी पढ़े : जामिया में RSS कार्यक्रम को लेकर बवाल, छात्रों का प्रदर्शन

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!