BJP नेता का दावा: ‘स्वाति मालिवाल से छेड़छाड़ का आरोपी है AAP का कार्यकर्ता’

स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को ये दावा किया था कि उनसे छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पहले भी एक अन्य महिला को अपना शिकार बना चुका है।

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि AAP का मक्कार चेहरा एक बार फिर दिल्ली वालों के सामने बेनकाब हो चूका है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने जिस शख्स पर छेड़छा़ड़ करने का आरोप लगाया है। हरीश चन्द्र सूर्यवंशी नामक शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

दरअसल हरीश चन्द्र संगम विहार से पार्टी का प्रमुख कार्यकर्ता है। भाजपा के कार्यकारी वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को एक फोटो जारी की। इसमें स्वाति मालिवाल से छेड़छाड़ करने वाला शख्स हरीश चन्द्र सूर्यवंशी, AAP विधायक प्रकाश जरवाल के साथ प्रचार करते हुए नज़र आ रहा है। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को ये दावा किया था कि उनसे छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पहले भी एक अन्य महिला को अपना शिकार बना चुका है। 17 जनवरी को राजधानी दिल्ली के लोधी रोड पर आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की थी।

पीड़िता ने 181 हेल्पलाइन पर फोन कर मामले की शिकायत दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने दिल्ली के लोधी रोड पर कई बार उसके आगे कार रोकी और उसको बैठने को कहा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने कहा कि अच्छा हुआ की उन्होंने इस आरोपी को पकड़वा दिया। और उन्होंने महिलाओें से ये अपील की है कि वे बिलकुल भी डरे नहीं और अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाएं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: पूर्व विधायक के घर चोरी करने आए चोर ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग, मौत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!