अपराधसाउथ दिल्ली

भाजपा नेता करण बांका की गोली लगने से मौत, बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले

करण बांका द्वारा प्राइवेट सुरक्षा अधिकारी (PSO) ले रखा था और वह बुधवार को ही घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में उन्हें मिले।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां ग्रेटर कैलाश-1 में भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता करण बांका की गोली लगने से सीधा मौत हो गई। ऐसे में वह घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले थे और दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी द्वारा बताया गया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि करण बांका द्वारा खुद को गोली मारी है और सिर में गोली लगने के निशान भी हैं। वही अब शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें की दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के चलते, करण बांका ग्रेटर कैलाश-एक स्थित AS-409 में ही रहते थे और वह पिता के व्यवसाय को संभालते थे। साथ ही बताया जा रहा है कि वह लोगों से ही पैसे लेकर निवेश भी करते थे। इस कारण कई बार उनका विवाद भी रहता था। इतना ही नहीं उन पर काफी कर्ज हो गया था।

पुलिस अधिकारियों के चलते, करण बांका द्वारा प्राइवेट सुरक्षा अधिकारी (PSO) ले रखा था और वह बुधवार को ही घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में उन्हें मिले। साथ ही सिर से खून बह रहा था और परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार शाम को ही उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को एक PSO उस समय घर पर नहीं था और ऐसे में वह पिस्टल घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों द्वारा फिर अस्पताल में बताया गया कि वह बाथरूम में गिरने से घायल हो गए हैं। ग्रेटर कैलाश-1 थानाध्यक्ष अजीत सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इसकी जांच शुरू की।

हालाँकि, शुरुआती जांच में सामने आया कि करण बांका के सिर में गोली लगी है और पुलिस जांच कर रही है कि गोली दुर्घटनावश लगी या फिर उन्होंने खुद को ही को गोली मारी थी। साथ ही दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी द्वारा बताया गया कि यह एक खुदकुशी का मामला है और ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस CRPF 174 चलते आत्महत्या करने (स्वभाविक मौत) की कार्रवाई कर रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Back to top button