दिल्ली में दिन दहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या
राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। अपराधियों ने बीजेपी के जिला मंत्री जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है।


राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। आए दिन बेखोफ अपराधी अपराध करते रहते है। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ है। राजधानी दिल्ली में अपराधियों ने बीजेपी के जिला मंत्री जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने दिन दहाड़े जीतू चौधरी को मार डाला।
बता दें कि जीतू मयूर विहार, फेज-2 में रहते है। जैसे ही जीतू अपने आवास से बाहर निकले वैसे ही बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। घायल हालत में परिजनों ने जीतू को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मर्त घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से ही जीतू के घर के बाहर पहरा दे रहे थे। जैसे ही जीतू घर से बाहर निकला उस पर लगातार पांच गोलियां बरसा दी। जीतू चौधरी मयूर विहार जिला में मंत्री थे।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। वही कहा जा रहा है कि जीतू की मौत आपसी रंजिश के कारण हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़े: Delhi DDMA Meeting: दिल्ली में मास्क न पहनने पर 500 रुपये का चालान, स्कूल नहीं होंगे बंद