Black Marketing: टिकट कालाबाजारी केस में तीन आरोपियों को मिली बेल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर IPL टिकटों की black marketing के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट से राहत मिल गई है।

दिल्ली।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर IPL टिकटों की black marketing के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट से राहत मिल गई है। मुरादाबाद निवासी मुकीम (35), जामिया नगर निवासी गुफरान उर्फ साजिद (36) और सीलमपुर निवासी मोहम्मद फैसल (38) को जमानत देते हुए कोर्ट ने साफ कहा कि “bail is rule and jail is exception”।

अडिशनल चीफ जूडिशल मैजिस्ट्रेट नीतू शर्मा की अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस ने जमानत का विरोध किया और आरोप लगाया कि तीनों आरोपी टिकटों की अवैध बिक्री में शामिल थे। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि आरोपियों को false implication के तहत फंसाया गया है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि अभी तक किसी भी victim या buyer की पहचान नहीं हो पाई है, जो यह साबित कर सके कि आरोपियों ने किसी को ठगा या धोखा दिया। कोर्ट ने यह भी माना कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई concrete evidence मौजूद नहीं है, जिससे आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला मजबूत हो।

हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के पास से टिकट और कैश बरामद किया है, लेकिन कोर्ट ने इसे जमानत से इनकार करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं माना। इसके बाद तीनों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर bail granted कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में आरोपी पंकज यादव ने पूछताछ के दौरान Delhi and District Cricket Association (DDCA) के कुछ अफसरों और कर्मचारियों के नाम बताए हैं, जिनकी भूमिका की जांच अभी जारी है।

क्राइम ब्रांच ने इस केस में पहले 8 मई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि ये लोग ‘NOT FOR SALE’ लिखे complimentary passes और टिकटों को अवैध तरीके से ब्लैक कर रहे थे। उनके पास से 30 कॉम्प्लीमेंट्री समेत कुल 54 टिकट बरामद किए गए थे।

इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर 11 मई को स्टेडियम के पास एक पेट्रोल पंप से पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसे इस पूरे रैकेट की missing link माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े : Fire Incident: विष्णु गार्डन में लगी भीषण आग, किशोर की दर्दनाक मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!