दिवाली मनाने घर आई नेत्रहीन छात्रा का, पिता के दोस्त ने किया बलात्कार

राजधानी दिल्ली में दिवाली के दौरान, नारायणा में रहने वाली 17 साल की नेत्रहीन किशोरी ने अपने पिता के दोस्त पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है

राजधानी दिल्ली में दिवाली के दौरान, नारायणा में रहने वाली 17 साल की नेत्रहीन किशोरी ने अपने पिता के दोस्त पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर नारायणा थाना पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में लग गई है।

खबर के मुताबिक, किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दक्षिण दिल्ली स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती है और स्कूल के हॉस्टल में ही रहती है। इसी के साथ उसने बताया कि उसके पिता दिल्ली के नारायणा इलाके में रहते हैं और एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिवाली की छुट्टियों के लिए वह अपने घर आई थी। बता दें कि 5 नवंबर की रात को उसके पिता के 40 वर्षीय दोस्त घर पर आए थे।

सूत्रों के अनुसार, पिता के दोस्त उसको किसे बहाने दूसरे कमरे में ले गए और डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। डर और शर्म के मारे वह अपने साथ हुई दुर्घटना का ज़िक्र अपने पिता से नहीं कर पाई। हालांकि इसके बाद पीड़िता वापस होस्टल चली गई।

ग़ौरतलब है कि होस्टल जाकर किशोरी ने इस घटना का ज़िक्र अपने किसी परिचित से किया। शिकायत दर्ज कराने के लिए परिचित उसे हौज़खास थाना ले गया।

हालांकि घटना नारायणा इलाके की होने की वजह से हौज़खास थाना पुलिस ने उसे नारायणा थाना भेज दिया। जहां पर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद, पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: सिरफिरे आशिक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर, शेविंग ब्लेड से किया वार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!