गैर के प्यार में अंधी बीवी ने पति को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर शास्त्रीनगर में नर्स कविता ने 29 नवंबर की रात झगड़े के बाद अपने पति महेश राणा (35) की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर..

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर शास्त्रीनगर में नर्स कविता ने 29 नवंबर की रात झगड़े के बाद अपने पति महेश राणा (35) की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस को गुमराह करने लिए उसने अपने पति को उसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह काम करती थी, उस अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था उसके बाद महेश के भाइयों को उसने फोन कर फांसी लगाने की बात बताई।

आप को बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का पूरा खुलासा हो गया उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें महेश राणा एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम भी करता था। उसकी पत्नी कविता के उसी अस्पताल में एक बीमा पॉलिसी का काम देखने वाले विनय शर्मा से उसके प्रेम संबंध हो गए थे

महेश को इसका जब पता चला तो उसने इसका विरोध किया। और इस पर दोनों में झगड़ा भी होने लगा। 29 नवंबर की रात महेश शराब के नशे में अपने घर लौटा तो तब भी दोनों के बीच विनय को लेकर काफी झगड़ा हुआ। और इसके बाद वह अलग-अलग कमरे में जाकर सो गए। और उसके बाद रात करीब 11 बजे कविता ने महेश की हत्या कर दी।

सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया की पूछताछ में कविता ने ये बताया कि वह अक्सर विनय को हमेशा के लिए छोड़ने को कहता था। और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करता था। इससे वह काफी परेशान हो गई थी और गुस्से में भरी हुई थी। उसके बाद 29 नवंबर की रात उनके बीच काफी झगड़ा भी हुआ उसके बाद उसका गुस्सा और भी बड़ गया उसके बाद आधी रात को महेश की छाती पर बैठ कर उसका मुंह तकिये और चादर से दबाकर उसको मार दिया।

सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया है कि इस हत्याकांड का खुलासा बेटी से पूछताछ और सर्विलांस से ही हुआ है पुलिस ने जब कविता के बच्चों से इस वारदात की पूछताछ की तो उसकी 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि वो आहट सुनकर वह जग गई थी। फिर उसने कमरे में जाकर देखा तो मम्मी पापा की छाती पर बैठी हुई थी और उनके मुंह पर हाथ रखा हुआ था। फिर पूछने पर मम्मी ने बताया कि पापा के मुंह में शायद कुछ फंस गया है उसे ही निकाल रही हूं।

महेश को मारने के बाद कविता ने विनय को व्हाट्सएप पर मैसेज कर इस घटना की सारी जानकारी दी। और साथ ही उसे मैसेज भेजने के लिए भी मना कर दिया था। और उसी रात महेश ने अपने भाई यशवंत को फोन करके ये कहा था कि कविता और विनय मलकर उसे मार देंगे। और उसका कविता से आज फिर काफी झगड़ा हुआ है। यशवंत ने रोजाना का झगड़ा समझकर उसको नजरअंदाज कर दिया।

पुलिस ने बताया की बच्चों से पूछताछ में पता चला कि विनय उनके घर अकसर आता रहता था। पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया की महेश कविता से अक्सर मारपीट करता था तो कविता उसे ये सब बताती थी। कविता महेश को विनय से पिटवाने की धमकी भी देती थी। और विनय भी अक्सर घर जाकर महेश को मारने की धमकी भी देता था। विनय ने बताया की महेश उससे काफी डरने भी लगा था। हत्यारोपी पत्नी कविता और उसके साथी कुड़ी खेड़ा बादलपुर निवासी विनय शर्मा को अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े:  11 साल की बच्ची ने चिट्ठी में लिखा दुष्कर्म का सारा सच, बाप करता था गंदी हरकत

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!