तिहाड़ जेल में 2 कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प

नई दिल्ली तिहाड़ जेल में फिर एक बार चाकू चलने की घटना सामने आई है। इस बार 2 कैदियों ने एक दूसरे पर चाकू से किया वार।

नई दिल्ली तिहाड़ जेल में फिर एक बार चाकू चलने की घटना सामने आई है। इस बार 2 कैदियों ने एक दूसरे पर चाकू से किया वार। इनमे से एक को हॉस्पिटल में दाखिल कराना पड़ा है। इससे पहले बीते 2 शनिवार को 25 कैदियों ने अपने सिर फोड़ लिए थे।

रोजमर्रा की तरह तिहाड़ के जेल नंबर-3 स्पेशल सिक्योरिटी वॉर्ड नंबर-2 का एक कैदी अपने सेल के बाहर घूम रहा था। तभी दूसरे कैदी ने अपने सेल के बाहर घूम रहे कैदी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को अलग करने के कुछ देर बाद दूसरे कैदी ने फिर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को जेल के हॉस्पिटल में ले जाया गया। 

यह वही जेल नंबर-3 है।  जिसमे अंकित नाम के कैदी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पहले भी तिहाड़ के कैदियो की आपस में भिड़ने की काफी वारदाते सामने आ चुकी है। सूत्रों के अनुसार लगता है कि इस जेल में कानूनी -व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जेल प्रसाशन को इस पर ध्यान देना होगा। अगर कैदियों को कोई समस्या है तो उसका जल्द समाधान करना होगा। नहीं तो आने वाले समय में समस्या और बिगड़ सकती है।  

Insta loan services

ये भी पढ़े : दिल्ली में कहर बरपा रहा है वायरल फीवर, ऐसे रखें अपने बच्चों का ख्याल

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!