अपराधदिल्ली

सिरफिरे आशिक ने ब्रेकअप के बाद पुलिस के सामने ही गर्लफ्रेंड को मार डाला

देश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड ने चाकू से अपनी गर्लफ्रेंड को मार डाला।

देश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के महरौली इलाके में एक शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल लिवइन में रह रहे कपल के बीच पहले तीखी नोक-झोक होती है। जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने चाकू से अपनी गर्लफ्रेंड को मार डाला।

बता दें कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम महरौली इलाके में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने देखा कि एक शख्स लड़की पर चाकू से हमला कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शख्स को पकड़ा और लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी की पहचान 20 साल के हरीश खान के तौर पर हुई है। वे बीना नाम की लड़की के साथ लिवइन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि हरीश और बीना एक दूसरे को तीन साल से जानते थे। जिसके बाद दो महीने पहले उन्होंने लिवइन में रहने का निर्णय लिया। हालांकि पिछले एक साल से हरीश बेरोजगार था। इस बात पर दोनों में लड़ाई हुई और लड़की अपने मां-बाप के घर चली गई। कुछ दिनों बाद यानी सोमवार को लड़के ने बीना को मिलने के लिए बुलाया और गुस्से में उसे चाकू से मारने लगा।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: साहित्य अकादमी पुरस्कार लेखक पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button