जापान से आई टूरिस्ट युवती के साथ लड़कों ने की होली पर बदसलूकी, तीन गिरफ्तार

पहाड़गंज में जानकारी हासिल की जा रही है जिसमे ये पुष्टि की जा रही है की ऐसी कोई घटना हुई है या फिर वीडियो पुराना है

एक शर्मनाक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे होली के दिन जापान की युवती से बदसलूकी होती दिख रही है। साथ ही युवती का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें युवती को कुछ लोग गलत तरीके से रंग लगाते दिखे रहे हैं जहां लोग उसके सिर पर अंडा फोड़ रहे हैं। वही लोगों की इस हरकत से युवती काफी असहज दिख रही है लेकिन पुलिस को अब तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस द्वारा इससे जुड़े तीन लोगों को गिरफ्त में लिया गया है।

बता दें कि मामला जब संज्ञान में आने लगा उसके बाद मध्य जिला पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और पुलिस ने जापानी एम्बेसी से संपर्क कर युवती की पहचान और ई-मेल के जरिए घटना के बारे में जानकारी मांगी है। वही जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन द्वारा बताया गया कि वीडियो पहाड़गंज इलाके की लग रही है और इसको संज्ञान में लिया गया है और इसका अब ब्यौरा किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना कब और सटीक रूप से किस स्थान में हुई है।

साथ ही पहाड़गंज में जानकारी हासिल की जा रही है जिसमे ये पुष्टि की जा रही है की ऐसी कोई घटना हुई है या फिर वीडियो पुराना है। देखा जाये तो होली के दिन पहाड़गंज थाने को किसी विदेशी पर्यटक ने किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की कोई शिकायत भी तक दर्ज नहीं की है। साथ ही इलाके में रहने वाले जापानी नागरिकों से भी डिटेल्स को इखट्टा किया जा रहा है।

ऐसे में पुलिस द्वारा बताया कि अभी तक एक नाबालिग समेत 3 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने घटना को स्वीकार भी कर लिया है। वह सभी पास के पहाड़गंज इलाके के रहने वाले हैं और होली में रंग लगाने की मस्ती में यह गन्दी हरकत कर बैठे। ऐसे में उनके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दूसरी तरफ पर्यटक की ओर से पुलिस या दूतावास में कोई शिकायत नहीं की गई है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!