दुल्हन के पिता व भाई ने गला दबा के मुंह में डाला तेजाब, महिलाओं ने भी की पिटाई

दुल्हन मुन्नी की अपनी शादी की खुशियां बस चंद घंटे ही रहीं। और विदाई के बाद ससुराल में सिर्फ कुछ ही घंटे उसको नसीब हुए जिस घर से उसके पिता....

आप को बता दें बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में मरणासन्न हालत में मिली शाही की एक युवती 6 दिन बाद अपनी जिंदगी की जंग हार गई। 6 दिन तक अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए जूझने वाली एक 20 साल की मुन्नी देवी की रविवार की रात को मौत हो गई।

बता दें 20 साल की दुल्हन मुन्नी की अपनी शादी की खुशियां बस चंद घंटे ही रहीं। और विदाई के बाद ससुराल में सिर्फ कुछ ही घंटे उसको नसीब हुए। और जिस घर से उसके पिता और उसके भाइयों ने उस मुन्नी को विदा किया था, और उस घर की दहलीज तक भी मुन्नी को पूरी नसीब नहीं हुई थी। बता दें मुन्नी पर जुल्म ढहाने वाले और कोई नहीं, बल्कि उसके अपने ही थे।

बता दें सप्ताह भर पहले ही शादी के दो दिन बाद ही मुन्नी की हत्या की कोशिश भी की गई थी। और इस हत्या का ये आरोप उसके प्रेमी पर लगाने की भी तैयारी थी लेकिन पुलिस की जांच में ये साफ हुआ कि उसके पिता, भाई और साथ ही दो बहनोई ने मिलकर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी।

इसके बाद पिता और बहनोई को जेल में भेज दिया गया है। ये युवती प्रेमी से ही शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। और उसने फेरे लेने से भी साफ़ इंकार कर दिया था। और इसके बाद घर की महिलाओं ने मारपीट कर उसको बिना फेरों के ही उसे विदा कर दिया था। और उस वक्त का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

पिता ने किया कबूलनामा
अब पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस से ये कहा कि वो लोग तो उसको मरा समझकर वहाँ छोड़ आए थे, फिर बेटी की जान कैसे बच गई। तोताराम ने ये बताया कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक पिछले साल अप्रैल में उसको फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

बेटी के दोबारा जाने पर गांव में हुई इनकी बदनामी
बता दें ये युवक उन की ही बिरादरी का था तो इनके आपसी समझौते की वजह से तीन दिन के बाद ही वह बेटी को वापिस घर ले आया। और फिर 10 दिन के बाद ही फिर दोबारा उनकी बेटी उसके साथ वापिस घर से चली गई थी। और इस बार ये दोनों लोग एक सप्ताह के बाद ही घर वापस लौटे। और जिसकी वजह से उसकी गांव में काफी बदनामी भी हुई थी। तब से उसने ये सोच लिया था कि वह अपनी बेटी की कहीं और ही शादी कर देगा।

बवाल के डर से अपने गांव में नहीं बुलाई थी बरात
उसके दोनों दामाद छेदालाल और दिनेश के साथ मिलकर उसने लड़की के लिए कई रिश्ते भी देखे। फिर अपने ही पड़ोस के गांव भगवानपुर (जिला बदायूं) में देवेंद्र से उसका रिश्ता भी तय कर दिया था। और उसकी बेटी अपने प्रेमी से ही शादी करने की बात पर अड़ी हुई थी लेकिन उन्होंने किसी तरह से भी उस पे निगरानी करके उसे वहाँ पे रोक के रखा हुआ था। और बवाल के डर से उसने गांव में बरात भी नहीं बुलाई।

फिर ससुराल वालो ने कहा कि आपकी बेटी किसी से भी नहीं बोल रही, आप आकर उसको देख लो। और तब वह बाइक से अपने बेटे प्रेम कुमार के साथ 23 अप्रैल की सुबह ही बेटी के ससुराल में पहुंच गए।

पति के मोबाइल से ही अपने प्रेमी से बात कर रही थी बेटी
वहाँ पर दोनों दामादों को भी बुला लिया। और वहां पर बेटी ने साफ कह दिया था कि वह इस शादी को बिल्कुल नहीं मानती, वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। उन लोगों ने काफी पहले ही बेटी से मोबाइल भी छीन लिया था। फिर उन्होंने देखा कि वह अपने पति के मोबाइल से अपने प्रेमी से बात कर रही है। साथ ही देवेंद्र व उसके परिजनों का ये कहना था कि हम लोगों को फंसा दिया गया है।

ऐसे दिया गया घटना को अंजाम
इसके बाद 23 अप्रैल की रात को तोताराम समेत वो चारों लोग बेटी के ही ससुराल में रुके रहे। उसके बाद सुबह के नौ बजे तोताराम अपने बेटे को लेकर बाइक से देवचरा पहुंचे। और वहां से उन्होंने एक टॉयलेट क्लीनर (लाइट एसिड) लिया। साथ ही इसकी तस्दीक दुकान मालिक ने भी की थी। और फिर वापस अपनी बेटी के ससुराल आए। और वहां से शाम के4 बजे बेटी को साथ लेकर ये लोग बाइक से लेकर गांव को चले गए।

और रास्ते में कई जगह रुकते हुए वो आराम से आए। झुमका के तिराहे के होटल पर उन्होंने खाना खाया, और जिसकी फुटेज पुलिस को भी मिली है। और फिर इसके बाद रात के 12 बजे करीब शंखा रोड पर वो पहुंचे। और फिर रोड से अपनी बेटी को झाड़ियों की ओर ले गए थे। वहां पर इन लोगों ने उसका गला भी दबाया। उसको मरा समझने के बाद उसके मुंह के अंदर और चेहरे और उसके शरीर पर टॉयलेट क्लीनर भी डाला। और फिर वहां से तोताराम अपने और अपने दामाद के साथ अपने घर चले गए।

Accherishteyयह भी पढ़ें: तुगलकाबाद किले की जमीन पर बनीं 1248 अवैध झुग्गियां पर चला बुलडोजर

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!