साले ने जीजा और उसके भाई को चाकू से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने जीजा और उसके छोटे भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी है

देश की राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने जीजा और उसके छोटे भाई को चाकू मारकर हत्या कर दी है। जीजा अपने भाई के साथ साले को मारने के लिए गया था। इसके चलते आरोपी ने अपने घर में रखे चाकू से दोनों को मार दिया। जान बचाने के लिए दोनों उसके घर से बाहर की और निकल गए। इससे गुस्से में आये व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपने जीजा तथा उसके भाई पर चाकू से इतने वार किए जब तक कि दोनों जमीन पर नहीं गिर गए।

इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर गयी पुलिस ने आरोपी 27 साल के उमंग को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक की शिनाख्त राजेश, जो कि उमंग का जीजा और राजेश के छोटे भाई रंजन से हुई है।

पुलिस से मिलीं सुचना के मुताबिक उमंग महिपालपुर के ब्लॉक में रहता है और वह वेटर का कार्य करता है। बिहार में रहने वाली उसकी बहन की दूसरी शादी राजेश से हुई। राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करता था। शादी के बाद से ही राजेश अपनी पत्नी पर शक करता था। इसे लेकर आए दिन उसका अपने साले उमंग के साथ भी झगड़ा हुआ। वीरवार को भी उसकी मोबाइल पर उमंग से इस बात की वजह से काफी विवाद हु। बात इतनी बढ़ गई कि राजेश ने उसे धमकी दी कि वह उसे सबक सिखाने आ रहा है। इसके बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे दोनों भाई उमंग के घर पहुंच गए।

जिस के चलते दोनों के बीच फिर से लड़ाई शुरू हो गया। जिसके बाद राजेश तथा उसके भाई ने उमंग की पिटाई की। अपने बचाव में उमंग ने घर के अंदर रखे चाकू से दोनों पर वार किया। इसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए जब दोनों घर से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे तो उमंग गुस्से में उनका पीछा करके बाहर आकर दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा।

पुलिस के आने तक वहीं बैठा रहा

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि आरोपी उमंग वहीं बैठा है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से हमले में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!