अपराधदिल्लीनार्थ वेस्ट दिल्ली

रोहिणी में जीजा ने होटल की लिफ्ट में युवती के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

मामले के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती अपने परिवार के साथ दिल्ली के पश्चिम...

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक युवती ने अपने रिश्ते के जीजा पर एक होटल की लिफ्ट के अंदर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के शिकायत देने पर रोहिणी के प्रशांत विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व रजिस्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।

मामले के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती अपने परिवार के साथ दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रहती है। पुलिस को दिए गए बयान में युवती ने बताया कि पांच जनवरी, वर्ष 2023 की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी एक सहेली संग रोहिणी में स्थित एक होटल में आई थी। पीड़िता अपनी सहेली संग बातचीत कर रही थी।

इसी दौरान पीड़िता के रिश्ते का जीजा वहां पर पहुंच गया। आरोपी जीजा काफी बार रिश्ते की आड़ में गंदी नीयत से उसे फुसलाने की कई बार कोशिश कर चूका था। होटल में आने के बाद आरोपी जीजा युवती से बातचीत करने लगा। इसी दौरान पीड़िता की सहेली के मोबाइल पर किसी का कॉल आ गया। वह मोबाइल पर बातचीत करने में व्यस्त हो गई। इसी दौरान युवती का जीजा बातचीत करते हुए पीड़िता को एक लिफ्ट में ले आया। लिफ्ट में पीड़िता आरोपी संग अकेली थी। होटल की लिफ्ट बीच में जाकर रुक गई।

युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी जीजा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी और फिर वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी से वह बहुत डरी सहमी थी। पीड़िता ने बहुत दिनों तक किसी को भी इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया। बाद में हिम्मत करके पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रोहिणी के प्रशांत विहार थाने में शिकायत की। युवती की काउंसलिंग करवाने के बाद स्थानीय पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: Kumar Vishwas ने इतने संघर्ष के बाद हासिल की कामयाबी, देखें अनसीन तस्वीरें

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक पहुंचाते है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button