पति को शराब पिलाकर भाभी के साथ देवरों ने किया दुष्कर्म, महिला ने बताई आपबीती
आरोपियों द्वारा पीड़िता के पति को शराब पिलाकर और फिर चाकू लेकर पीड़िता के कमरे में आ गए और फिर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

एक खबर फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड इलाके से सामने आयी है जहां गांव अनंगपुर में एक महिला द्वारा अपने दो देवरों के खिलाफ दुष्कर्म का ही मामला दर्ज कराया है। वही इस बारे में पीड़िता का आरोप है देवरों द्वारा उसके पति को शराब के नशे में धुत्त कर दिया और फिर इसके बाद उन्होंने पीड़िता के साथ संबंध बनाए। साथ ही अब पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि शादी के बाद से ही उसके देवर उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं और विरोध करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की भी सीधा धमकी भी देते हैं। वही आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपियों द्वारा पीड़िता के पति को शराब पिलाकर नशे में धुत्त कर दिया और फिर इसके बाद आरोपी चाकू लेकर पीड़िता के कमरे में आ गए और फिर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा महिला की शिकायत के ही आधार पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।










