साले को आवारागर्दी करने से रोकने पर सड़क पर जीजा को चाकू से किए कई वार

आरोपी द्वारा जुबैर पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई वार किए थे। साथ ही दोनों घायलों को अब जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया

राजधानी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां जीजा अपने साले को आवारागर्दी करने पर टोकता था और बस इसी छोटी बात उसके साले को बुरी लग गई और आरोपी द्वारा फिर दोस्तों के साथ मिलकर जीजा मोहम्मद आमिर (25) और उसके दोस्त जुबैर (26) पर चाकू से हमला कर दिया।

बता दें कि आरोपी द्वारा जुबैर पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से कई वार किए थे। साथ ही दोनों घायलों को अब जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया और वहां से उन्हें से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही अब जुबैर की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में पुलिस द्वारा आमिर के बयान पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, AC मैकेनिक आमिर परिवार के साथ विजय मोहल्ला, मौजपुर में रहता है और आमिर का ये ही आरोप है कि वह शुक्रवार रात जुबैर के साथ कर्दमपुरी स्थित ससुराल ही जा रहा था और इस बीच रास्ते में उसे साला मेहताब ही मिल गया। वही उसके साथ रिश्तेदार फैजान और दोस्त शानू और चेता भी मौजूद थे जिसके बाद मेहताब द्वारा दोनों को रोक लिया गया और मेहताब ने दोनों से काम में दखल ने देने की बात कही।

जिसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर ही उसने लात-घूंसों से दोनों को पीटने लगे और सीधा चाकू से भी हमला कर दिया। वही इस बीच शानू द्वारा जुबैर के सिर, कमर और दूसरे हिस्सों में चाकू से कई वार कर दिए और जुबैर के अचेत होते ही आरोपी वहा से सीधा फरार हो गए। जिसके आबाद राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और PCR की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!