गुरुग्राम में हैवानियत, नशे में धुत युवक ने लड़की पर किया हेलमेट से जानलेवा हमला
गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में आज देर रात नशे में एक व्यक्ति ने पहले लड़की को अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाने की कोशिश की। लड़की के मना

गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी क्षेत्र में आज देर रात नशे में एक व्यक्ति ने पहले लड़की को अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाने की कोशिश की। लड़की के मना करने पर आरोपी ने लड़की पर हेलमेट से हमला करना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे ऑटो चालकों ने युवती को उस वक्त बचाने की कोशिश की तो उस नशे में धुत व्यक्ति ने ऑटो चालकों पर भी हेलमेट से हमला करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर युवक की मां उसी वक्त आई तो वह युवती का पर्स के साथ अपने बेटे को घर ले गई। पीड़ित की शिकायत पर लड़के के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में इस मामले को दर्ज कर लिया है। युवती पर हमला करने की वारदात गली में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे वह ब्यूरी पार्लर से अपने कमरे की और जा रही थी। वह अपने घरवालों के साथ किराए पर रहती है। जब वह ऑटो से उतर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला एक लड़का मोटरसाइकिल पर आया। और युवती ने यह भी बताया कि वह काफी नशे में था।
झगड़े की आवाज सुन आस-पास के सभी पड़ोसी इक्टठा हो गए और आरोपी की मां भी उसी वक्त आ गई। आरोप इस बात का आरोप है की की उसकी मां अपने बेटे के साथ-साथ युवती का पर्स भी घर ले गई। युवती को मकान मालकिन ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। युवती ने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करता था।

यह भी पढ़ें: ‘Patli Kamariya Mori’ पर Reel बनाते वक्त जोर से झूमी की अपनी कमरिया ही टूट गई, देखें Video









