दिल्ली में आठ वर्ष की बच्ची से हैवानियत, दुष्कर्म करने के बाद आरोपित फरार
देश की राजधानी दिल्ली अब भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं। बता न, दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े आठ वर्ष की

देश की राजधानी दिल्ली अब भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं। बता न, दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद हैवान वहां से फरार हो गया
अंबेडकर अस्पताल में बच्ची रेफर
बच्ची को गंभीर हालत में पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लेकर गए, जिसके बाद अंबेडकर अस्पताल में उसे रेफर किया गया। सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति बच्ची को ले जाते हुए दिख रहा है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
रेलवे पटरी की ओर की घिनौनी हरकत
बुधवार दोपहर स्कूल से वापिस आने के बाद बच्ची अपने घर के बाहर खेलने के लिए गयी थी, जिस के चलते एक व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान क्षेत्र में ले गया, और वहां पर जहां उसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आसपास के लोग बच्ची की हालत पर जब नजर गयी तो उसी वक्त पीड़िता को संभाला और उसको घरवालों तक पहुंचाया।
बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद आसपास वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। बताया गया कि एक कैमरे में एक शख्स बच्ची को अपने साथ लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, पर फुटेज में चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
बच्ची की हालत चिंताजनक
हालत में सुधार न आने के बाद बच्ची को अंबेडकर अस्पताल में रेफर किया गया। बताया गया कि रक्त ज्यादा बहने से बच्ची की हालत काफी चिंताजनक है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही में जुटी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









