दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी बंटी-बबली की जोड़ी: साथ मिलकर करते थे दिन दहाड़े चोरी

सागरपुर थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया बंटी और बबली को, सरेआम देते थे लूट को अंजाम

सागरपुर थाने की पुलिस टीम ने ऐसी बंटी और बबली की जोड़ी को गिरफ्तार किया है जो चीटिंग की वारदात को नहीं, बल्कि सरेआम सड़क पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने दो मोबाइल और सिम बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी ज़ब्त की है।

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने आज शाम इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंदिरा पार्क के रहने वाले संजय और साध नगर की रहने वाली प्रीति के रूप में हुई है।

इन्होंने 13 जुलाई को मोबाइल लूट की एक वारदात को सागरपुर थाने इलाके में अंजाम दिया था। जिसमें पीड़ित की शिकायत पर सागरपुर थाने की पुलिस टीम ने मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि प्रवीण कुमार का भतीजा घर के बाहर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, इसी दौरान स्कूटी सवार दो लोग वहां से गुजरे। पीछे बैठी एक युवती ने पलक झपकते उसका मोबाइल छीन लिया और दोनों फरार हो गए।

Tax Partner

इस मामले में एसीपी दिलीप सिंह की देखरेख में एसएचओ सूबे सिंह की टीम ने छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। फिर इन दोनों को एक-एक करके गिरफ्तार किया गया। आगे की छानबीन की जा रही है, जिससे पता चल सके की इन्होंने कहाँ-कहाँ वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़े:- डिफेक्टिव नम्बर प्लेट के कारण पकड़ा गया बाईक-स्कूटी चोर

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!