बुर्का पहन कर महिला का उड़ाया मोबाइल और पर्स, CCTV फुटेज से तलाश

साथ ही इस घटना से ऐसा लग रहा है कि अपराधी वारदातों को अंजाम देने के लिए महिलाओं की ही पोशाक का पूरे तरीके से इस्तेमाल करने लगे हैं।

दिल्ली में अपराध के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे है जहां बात करे तो झपटमारी की घटनाएं तो आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन सीलमपुर इलाके से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है जिसमे बताया जा रहा है कि सीलमपुर इलाके में बृहस्पतिवार को बुर्का पहने एक झपटमार द्वारा किसी महिला का मोबाइल और पर्स झपट पालक झपकते ही झपट लिया। वही गौर करने वाली बात यह कि बुर्का पहने यह झपटमार बहुत तेजी से फरार हुआ और भीड़ या किसी गली में ही चलते-चलते गायब हो गया। साथ ही इस घटना से ऐसा लग रहा है कि अपराधी वारदातों को अंजाम देने के लिए महिलाओं की ही पोशाक का पूरे तरीके से इस्तेमाल करने लगे हैं।

बता दें की पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर ही ये मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मिली जानकारी के चलते, पीड़िता आशा राजपूत परिवार के साथ गंगा विहार में ही रहती है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह सीलमपुर मार्केट से ही सीधा घर का सामान खरीदने गई थी और जब वह मार्केट में पहुंची तो तभी भरे बाजार में अचानक बुर्के में आए झपटमार द्वारा महिला का पर्स और मोबाइल फोन झपट लिया गया।

देखा जाए तो भरे बाजार में हुई इस वारदात से पीड़िता अचंबित रह गईं और पीड़िता ने किसी दुकानदार के फोन से पुलिस को घटना की सीढ़ी जानकारी दी और थाने जाकर ही शिकायत भी दर्ज कराई। आगे पुलिस शिकायत से ही इस आधार पर आस-पास में लगे सभी CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की अब पूरी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालाँकि, पुलिस का इस बारे में कहना है कि आरोपी झपटमार जल्द कानून के शिकंजे में होगा और बुर्के में कोई पुरुष था या कोई महिला… इस बारे में भी अभी तक कोई भी पूरा सटीक सुराग नहीं मिल सका है। दिल्ली में लीक से हटकर हुई इस वारदात से अब पीड़िता बेहद हैरान थी और उसे उम्मीद नहीं थी कि किसी महिला के वस्त्र में ही भरे बाजार उसके साथ ऐसे झपटमारी की वारदात हो जाएगी। वही हैरान करने वाली बात यह कि राष्ट्रीय राजधानी में ही अपराधी महिलाओं की पोषाक का भी बुरी तरह से इस्तेमाल करने से अब बिलकुल भी बाज नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!