बिजनेस एनालिस्ट ने तीसरी मंजिल से गिरकर दी जान, ये है आत्महत्या की वजह

फरहाद हसन सोमवार कि रात संदिग्ध परिस्थितियों में ही सोसाइटी की तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से नीचे ही जमीन पर पड़े मिले।

एक खबर शाहबेरी स्थित वृंदावन कॉलोनी से सामने आयी है जहां बिजनेस एनालिस्ट की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ऐसे में अभी पुलिस का मानना है कि युवक द्वारा मां की मौत और पिता के कैंसर से पीड़ित होने के कारण ही उसने आत्महत्या की है। हालांकि, मृतक के पास और कमरे से कोई भी अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बता दें कि पुलिस द्वारा इस बारे में बताया गया कि ग्रेनो वेस्ट की शाहबेरी स्थित वृंदावन गार्डन कॉलोनी की मान हाइट्स में फरहाद हसन (37) अपनी पत्नी के ही साथ रहते थे और वह गुरुग्राम की एक कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर ही काम करते थे। वही उनकी मां का कुछ दिन पहले ही निधन हो चुका है। जबकि, पिता कैंसर से पीड़ित हैं। फरहाद हसन सोमवार कि रात संदिग्ध परिस्थितियों में ही सोसाइटी की तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से नीचे ही जमीन पर पड़े मिले।

वही सोसाइटी के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी और साथ ही फरहाद हसन को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना बिरसख के प्रभारी द्वारा कहा गया कि, परिवार के सदस्यों और सोसाइटी के अन्य लोगों से भी इस बारे में पूछताछ में पता चला है कि मां के निधन के बाद से ही फरहाद बहुत ज्यादा तनाव में थे। वही जिस वक्त घटना हुई उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सोए थे और पिता के कैंसर को लेकर भी वह बहुत परेशान रहते थे और कुछ लोगों से इस बात का जिक्र भी उन्होंने किया था।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!