कैब ड्राइवर को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, गाडी में खून से लथपथ पड़ा था शव
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके से सामने आयी है जहां मंगलवार तड़के एक कैब चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई

दिल्ली में अपराध की घटनाये अब रुकने का नाम नहीं ले रही है और इसी के चलते अब एक और खबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके से सामने आयी है जहां मंगलवार तड़के एक कैब चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और मृतक की पहचान अर्जुन नाम हुई है जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है और वह गांव कुटाना, बड़ौत, बागपत निवासी है।
बता दें कि मृत्यु के बाद राहगीरों द्वारा खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को मामले की सूचना पहुचायी। सात ही सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उस समय मौके पर पहुंच गए और चालक सीट पर अर्जुन का शव खून से लथपथ था। ऐसे में फौरन क्राइम और FSL की टीम को मौके पर वहा बुला लिया गया। साथ ही अर्जुन का गला रेतने के अलावा उसके चेहरे पर भी चाकू से बहुत बार वार किया गया था।
वही पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान सामने आया कि अर्जुन का मोबाइल व बाकी सामान ज्यों का त्यों ही रखा है। ऐसे में अर्जुन की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। हालाँकि, कंपनी ने गुरुग्राम में दफ्तर के पास ही कमरे की व्यवस्था करा रखी थी और इसी जांच के दौरान पुलिस को पता चला ha कि सोमवार को अर्जुन नाइट शिफ्ट पर काम कर रहा था और देर रात को वह कर्मचारियों को लेकर दिल्ली आया था। वही उसका आखिरी ड्रॉप यमुना विहार में दिया था।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










