जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर पहले किया बेहोश, फिर किया दुष्कर्म, ऐसी दी धमकी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 30 साल की एक सिविल डिफेंस वालंटियर महिला के साथ किया गया दुष्कर्म

दिल्ली में आये दिन अपराध कि घटनाये सामने आ रही है जिसमे कही लोग कत्ल कर रहे है तो कही दुष्कर्म कि घटनाये घट रही है। ऐसे में एक और दुष्कर्म कि घटना सामने आयी है जहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 30 साल की एक सिविल डिफेंस वालंटियर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।

बता दें कि महिला ने अपने साथ ही काम करने वाले दूसरे वालंटियर पर इसका आरोप लगाया है जिसमे बताया गया है कि आरोपी अपने बर्थडे के बहाने महिला को अपने घर पर ले गया था। लेकिन वहां उसने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया है। उसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वही पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तौसीफ खान को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती हैा और वह सिविल डिफेंस में वालंटियर है। फिलहाल उसकी ड्यूटी DTC बस मार्शल के रूप लगी हुई है, ऐसे में आरोपी तौसीफ खान परिवार के साथ खजूरी खास की श्रीराम कॉलोनी में रहता है और वह भी सिविल डिफेंस में वालंटियर होने के अलावा मार्शल की ड्यूटी कर रहा है। इन दोनों कि मुलाकात भी यही बस में काम के दौरान हुई और बता दें कि महिला विवाहित भी है।

रिपोर्स्ट के मुताबिक आरोप ये लगाया कि 23 दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसका जन्मदिन है और इसी बात पर वह उसकी पार्टी देना चाहता है। लेकिन इसी बहाने वह पीड़िता को धोखे से अपने घर ले गया और फायदा उठाकर आरोपी ने उसे खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दें दिया।

काफी देर बाद होश आने पर पीड़िता ने इसका महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और बाद में पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया और अब आरोपी भी गिरफ्तार है, उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Accherishteyये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!