कप्तान कोहली की बेटी को इंटरनेट पर धमकी, DCW ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस

वर्ल्ड कप मई खराब प्रदर्शन के बाद, सोशल मीडिया पर एक शख्स ने विराट कोहली की मासूम बेटी के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें बोली हैं

T20 world Cup 2021 मेँ इंडियन क्रिकेट टीम की खराब परफॉरमेंस के बाद, एक शख्स ने भारतीय टीम के कप्तान और विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों मेँ से एक विराट कोहली की बेटी वामिका के बारे मेँ काफी गलत बातें बोली हैं।

आपको बता दें कि इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने सख्त कदम उठाया है। दरअसल महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपी शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस मामले को शर्मनाक बताते हुए इसकी कथित तौर पर निंदा की है।

ग़ौरतलब है कि यूएई मेँ हो रहे टी-20 विश्वकप मेँ भारत को पहले मैच मेँ पाकिस्तान के हाथों तो दूसरे मैच मेँ न्यूज़ीलैंड से करारी हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरी टीम इंडिया की कड़ी आलोचना हो रही थी।

इस दौरान भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शामी को ट्रोल किए जाने पर कप्तान कोहली ने शमी का समर्थन किया था। इसके बाद कुछ ट्रोलर्स ने शमी का समर्थन करने पर कोहली पर भी हमला बोल दिया।

हद तो तब हो गई जब एक सिरफिरे ने ट्विटर पर विराट कोहली की मासूम बेटी वामिका तक के लिए आपत्तिजनक बातें बोल डाली।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: जानें आखिर क्यों प्रेस कांफ्रेंस में भड़के नबी? PC छोड़कर जाने पर हुए मजबूर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!