कार सवार हमलावरों ने चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर की हत्या

इस मामले में बवाना निवासी अली हसन ने बताया कि 17 दिसंबर रात के समय वह अमजद अली, इरफान और साथ ही गुलफान के साथ सन्नौथ गांव में चोरी की नीयत...

राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में कार सवार युवकों ने चोरी के शक में एक शख्स को पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। वारदात के समय मृतक शख्स के तीन दोस्त घटनास्थल से मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच के दौरान मृत शख्स अपने कुछ दोस्तों के साथ चोरी करने के लिए सन्नौथ गांव गया था लेकिन एक दुकान के पास दो गाड़ियों को अपनी तरफ आता देख सभी भागने लग गए।

इनमें से एक को गाडी सवार लोगों ने पकड़कर जमकर हॉकी से पिटाई कर दी। और फिर अगले दिन पुलिस को मृतक शख्स का शव बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मृतक शख्स की शिनाख्त राजधानी दिल्ली के बवाना निवासी अमजद अली के रूप में हुई है।

इस मामले में बवाना निवासी अली हसन ने बताया कि 17 दिसंबर रात के समय वह अमजद अली, इरफान और साथ ही गुलफान के साथ सन्नौथ गांव में चोरी की नीयत से गया था और फिर सभी एक दुकान के पास खड़े थे। लेकिन इसी दौरान उन लोगों ने दो गाड़ियों को अपनी तरफ आते देखा। गाड़ियों को अपनी तरफ आता देख सभी वहां से भागने लग गए। इसके बाद कार सवार लोगों ने उनका पीछा किया। उन लोगों ने इनमे से अमजद अली को पकड़ लिया और फिर उसकी हॉकी से खूब पिटाई की और साथ ही वे कह रहे थे कि आज पकडे गए चोर की हत्या कर देंगे। बाकी सब अपने साथी को छोड़कर अपने घर आ गए।

यहां आने के बाद उन लोगों ने किसी को भी वारदात के बारे में कुछ भी नहीं बताया। लेकिन जब अमजद अपने घर नहीं पहुंचा तो अगले दिन उसकी मां अली हसन के घर पर पहुंची और फिर उसके बारे में पूछताछ करने लगी लेकिन उसके साथी अली हसन ने अमजद के बारे में कोई भी सुचना या कुछ भी नहीं होने की बात कही। लेकिन शक होने पर उसकी मां ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद पुलिस पूछताछ करने के लिए अली हसन को साथ में लेकर थाने में पहुंची। पुलिस ने मृतक अहमद के शव का फोटो दिखाई और फिर अली हसन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुुलिस अधिकारियों का कहना है कि अली के दिए गए बयान की सत्यता की जांच हो रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: नाबालिग को किडनैप कर होटल में किया दुष्कर्म, फिर ऐसे दी धमकी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!