कार सवारों बदमाशों ने लूटा 10 लाख का माल, जानें क्या है पूरी खबर

दिल्ली के कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने पान मसाले से भरा टेंपो लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

दिल्ली के कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने पान मसाले से भरा टेंपो लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेंपो को पंजाबी बाग इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक दूसरे टेंपो में माल रख दिया था। पुलिस उस टेंपो के नंबर के कारण रूप नगर पहुंच गई। वहां से पुलिस ने पूरा माल बरामद किया और कुछ लोगो को हिरासत में लिया। जिन्होंने चोरी की थी, पुलिस अभी भी उन्हें खोज रही है। पुलिस का कहना है कि मनोहर यादव (36) परिवार के साथ नोएडा में रहता है। वह टेंपो चालक है। शनिवार रात को वह Patparganj Industrial Area से नामी कंपनी का पान मसाला लेकर TATA -407 से चांदनी चौक के नया बांस के लिए निकला था। इस बीच आउटर रिंग रोड पर पहुंचने पर कार सचार चार बदमाशों ने मनोहर का टेंपो ज़बरदस्ती रुकवा लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर मनोहर को टेंपो समेत अगवा कर लिया। बदमाश ने मनोहर की पिटाई की और उसे नारायणा के पास टेंपो से निकालकर माल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने अपने मालिक को सूचना देने के अलावा पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Tax Partner

इधर लूटा गया टेंपो रविवार सुबह पंजाबी बाग इलाके में लावारिस मिल गया। पुलिस ने CCTV की जांच की तो जाना कि पान मसाले को पीड़ित के टेंपो से किसी दूसरे टेंपो में लोड किया गया था। नंबर के आधार पर पुलिस टेंपो मालिक तक पहुंची।टेंपो मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार दिन में लूटा गया पूरा माल रूप नगर इलाके में एक गोदाम से बरामद कर लिया। वहां से पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों से पूछताछ कर पुलिस लूटपाट करने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में कंपनी के ही किसी जानकार का हाथ है। उससे पूछताछ कर पड़ताल की जा रही है।

 

ये भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: जानें 2 अगस्त का दिन कैसा होगा

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!