आप पार्षद पर किशोरी को जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ का केस दर्ज

पुलिस द्वारा पार्षद और उनके सहयोगियों पर छेड़छाड़, अभद्रता और जान से मारने की भी धमकी देने का अब केस दर्ज कर लिया है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां मध्य दिल्ली के रंजीत नगर से ही आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग पर किशोरी द्वारा छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा पार्षद और उनके सहयोगियों पर छेड़छाड़, अभद्रता और जान से मारने की भी धमकी देने का अब केस दर्ज कर लिया है। वही इस घटना के विरोध में नागरिकों ने पार्षद के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की।

बता दें कि पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन के चलते, 25 फरवरी की ही शाम किशोरी पार्क में भाई के इंतजार में खड़ी थी और इस बीच, पार्षद अंकुश, सहयोगी सोनिया और अन्य लोगाें द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ की गयी। पार्षद अंकुश द्वारा ये आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!